फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shubham Dhyani, a resident of Devprayag, who is

Pauri News: भौतिकी विषय में अधिक अंक पाने पर शुभम भाभा पदक से सम्मानित

Sun, 06 Aug 2023 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Shubham Dhyani, a resident of Devprayag, who is
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी का प्रशिक्षण ले रहे देवप्रयाग निवासी शुभम ध्यानी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है। शुभम ने यहां परमाणु सयंत्र भौतिकी विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस पर केंद्र द्वारा शुभम को भाभा पदक व प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन




शुभम के पिता सुशील ध्यानी व माता कुसुम ध्यानी ने बेटे की इस उपलब्धि को गौरव बढ़ाने वाला बताया। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने कहा कि शुभम की इस उपलब्धि से तीर्थ पुरोहित समाज सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। कहा कि शुभम ध्यानी का चयन गत वर्ष भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ था। सरस्वती शिशु मंदिर, देवप्रयाग के छात्र रहे शुभम ने नवोदय विद्यालय, पौखाल से इंटर व राजस्थान विवि से भौतिकी में एमएससी करने के बाद भाभा अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक पद हेतु परीक्षा दी थी जिसके माध्यम से शुभम का चयन वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed