{"_id":"67928590f2267d8baa0a5047","slug":"shruti-won-the-general-knowledge-test-on-the-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose-pauri-news-c-5-1-gkp1010-602013-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुए सामान्य ज्ञान में श्रुति ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुए सामान्य ज्ञान में श्रुति ने मारी बाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की पहल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर केंद्र की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जीजीआईसी पाबौ में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व केंद्र के स्वयंसेवियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य नूतन बड़थ्वाल ने नेताजी के जीवनवृत्त पर विस्तार से रोशनी डाली। साथ ही युवाओं को नेताजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। विद्यालय में नेताजी के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें श्रुति ग्राम सिमखेत ने प्रथम, मयंक ग्राम ढिकवाली द्वितीय व आरुषि ग्राम कोटली ने तृतीय स्थान पाया। एनवाईके के स्वयंसेवियों ने पाबौ बाजार व आसपास के क्षेत्रों में नशा उन्मूलन, यातायात नियमों आदि को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर शिक्षक संतोष गौड़, रुस्तम रौथाण, युवा मंडल सिमखेत से नैंसी, आदित्य, करन और विक्की आदि शामिल रहे।