{"_id":"5bbb6eb8581e5de0f3b773448bb0c143","slug":"sho-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ के खिलाफ व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ के खिलाफ व्यापारी लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Tue, 27 Jan 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख एकेश्वर सुधा नेगी और अध्यक्ष व्यापार मंडल सतपुली थामेश्वर प्रसाद कुकरेती के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसओ पर एक व्यापारी के साथ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग सीडीओ से की।
इसी बीच नगर की महिला शांति देवी के नेतृत्व में महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल सीडीओ को मिलने पहुंचा।
वह खुलकर एसओ के पक्ष में आ गई। महिलाओं ने व्यापारी के साथ मारपीट के आरोप को निराधार करार दिया। दोनों पक्षों में झड़प होने लगी तो बड़ी मुश्किल से उन्हें शांत करवाया गया।
विज्ञापन
सीडीओ ने एसडीएम सतपुली सोहन सिंह सैनी को मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट देने को कहा। इस मौके पर पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, बीडीसी सदस्य एकेश्वर माया गुसांई, भूमाराम पांथरी, विमला देवी, हरीश स्वामी समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
व्यापारी विनोद खंतवाल और उनके पड़ोसी के मध्य जमीन को लेकर एक पुराना विवाद चल रहा है।
दोनों पक्षों के मध्य 22 जनवरी को विवाद होने पर एसओ सतपुली होशियार सिंह मौके पर पहुंचें। व्यापारी विनोद खंतवाल ने एसओ पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया।
व्यापारी की पत्नी कुसुम खंतवाल चौमासूधार से क्षेत्र पंचायत की सदस्य हैं, इस नाते कई जनप्रतिनिधि उनके पक्ष में आ गए।