फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shivanshu tops in badminton, Rudra tops in carrom

Pauri News: बैडमिंटन में शिवांशु, कैरम में रूद्र अव्वल

Fri, 14 Nov 2025 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Nov 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Shivanshu tops in badminton, Rudra tops in carrom
पौड़ी। जिला मुख्यालय के श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों के साथ ही वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। टेटे में आकृति, बैडमिंटन में शिवांशु, कैरम में रूद्र व बेलन दौड़ में नैतिक ने बाजी मारी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर बाल दिवस मनाया।
विज्ञापन

विकासमार्ग स्थित विद्यालय प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिताओं की शुरूआत सीनियर बालिका वर्ग की टेटे से हुई। इसमें आकृति चंद्रा प्रथम, आरुषि रावत द्वितीय व शालिनी नेगी तृतीय रही। बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में शिवांशु रावत ने पहला, स्वराज ने दूसरा व अंश जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम प्राइमरी वर्ग में रूद्र राणा प्रथम, अरमान नेगी द्वितीय व पुलकित कंडवाल तृतीय रहे। इसी वर्ग की बेलन दौड़ में नैतिक ने पहला, कनिष्क ने दूसरा व दिव्यांशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र पोखरियाल ने विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक यशोदा जदली, कमल सिंह बिष्ट, मनीष तोपाल, आशीष बोरा, अमित अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed