फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shivani first in quiz competition

क्विज प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम

Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Shivani first in quiz competition
नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन दर्शन पर चित्रकला, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिवक्ता गब्बर सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कहा नेताजी के व्यक्तित्व का अंग्रेज भी लोहा मानते थे। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने नेताजी के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, सोनाली द्वितीय व योगिता पंवार तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन कविता पंवार ने किया। दूसरी ओर कोट ब्लाक के खोला में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति बलोदी ने पहला, प्रियांशी रावत ने दूसरा व अनुष्का रावत ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का संयोजन स्वयंसेवी हरिओम ध्यानी ने किया। द्वारीखाल ब्लाक के भिलाड़ गांव में स्वयंसेवी अनामिका की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शुभांजलि प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और पवन गुसाईं ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed