फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shaheedi mela in Uttarakhand, young artists performed

‘बिखरे मोतियों’ से जगमगाई शहीदी मेले के आखिरी शाम

Wed, 15 Jan 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Shaheedi mela in Uttarakhand, young artists performed
कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले के समापन अवसर पर गानो की प्रस्तुति ? - फोटो : SHRINAGAR
नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी स्मृति एवं विकास मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या ‘बिखरे मोतियों’ से जगमगा उठी। मेले में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनमोहा। साथ ही इस इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने भी अपनी कविताओं से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर में टिहरी जनक्रांति के महानायक नागेंद्र सकलानी और मोलू भरदारी स्मृति एवं विकास मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या को मेला आयोजकों की ओर से ‘बिखरे मोतियों’ नाम दिया गया, जिसका शुभारंभ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी जाखी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सांसद ने शहीदों को नमन करने हुए कहा नगर पंचायत कीर्तिनगर के विकास कार्यों में हर संभव मदद की जाएगी। सांसद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चीराम थपलियाल और कारगिल शहीद दलवीर सिंह राणा के परिजनों को भी सम्मानित किया। मेले में विधायक विनोद कंडारी ने डांग रोड पर व्यूप्वांइट निर्माण के लिए अपनी निधि से 15 लाख दिए जाने की घोषणा की। इसके बाद पौड़ी, श्रीनगर, घनसाली, जाखणी कीर्तिनगर से पहुंचे उभरते कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। मलिका उनियाल की प्रस्तुति बाजू रे मूरली.., अरविंद मोहन सरकारी ड्यूटी लगी च.., खाई जाली मैगी छुमना.. व अक्षत काला की प्रस्तुति लुका छुपी बहुत हुई सामने आ जाओ ना.. पौड़ी से पहुंची रेनू डोभाल की प्रस्तुति कब आलू मंगसीर महीना..और प्रभु दयाल की प्रस्तुति जय जगत वंदनी..ने युवाओं को जमकर झूमाया। इस मौके पर सभासद जगदंबा कुमांई, दीपा देवी, विकास दुमाका, अजय रावत, एडवोकेट चंद्रभानु तिवाड़ी, मुकेश उनियाल, रणजीत सिंह जाखी, अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल, बसंती कठैत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जिसने खामोशी से अपने दिन गुजारे...
श्रीनगर। कवि सम्मेलन में जयकृष्ण पैन्यूली की पंक्ति जिसने खामोशी से अपने दिन गुजारे हैं, उनसे पूछना जागर फलक में कितने तारे है.. संदीप रावत की रचना लेखि पैढ़ियालि हमुन पर उमर बूणि नि जाणि रे.. शुभम भंडारी की कविता ना मकरेणि गंगा स्नान कु जांदी ना बग्वाली का भैला याद छन..ने अपनी व्यंग और रस छंद से परिपूर्ण कविता पाठ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस मौके पर शाहनी, देवेंद्र उनियाल राकेश जुगराण, श्रीकांत, सुरेश स्नेही, अनुसूया बडोनी, दिलवर रावत, पंकज, मनमोहन रावत, मुकेश उनियाल की कविताओं को दर्शकों की ओर से खूब सराह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉकी और उनकी टीम को पर्यावरण मित्र सम्मान
श्रीनगर। शहीदी स्मृति मेले के अंतिम दिन नगर में स्वच्छता के लिए रॉकी और उनकी टीम को पर्यावरण मित्र सम्मान दिया गया। जबकि स्टॉलों में शिक्षा, उद्यान और एसएसबी को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा डा. विनय सिरोला, पूर्व प्रधान आशुतोष रावत, एडवोकेट चंद्रभानु तिवाड़ी, मुकेश उनियाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले के समापन अवसर पर गानो की प्रस्तुति ?

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले के समापन अवसर पर गानो की प्रस्तुति ?- फोटो : SHRINAGAR

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले के समापन अवसर पर गानो की प्रस्तुति ?

कीर्तिनगर में शहीद नागेंद्र सकलानी व मोलू भरदारी स्मृति मेले के समापन अवसर पर गानो की प्रस्तुति ?- फोटो : SHRINAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed