फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Senior Pediatrician Dr. Pujari received a grand welcome

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. पुजारी का भव्य स्वागत

Mon, 20 Jan 2020 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Senior Pediatrician Dr. Pujari received a grand welcome
श्रीनगर संयुक्त अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविन्द पुजारी के पदभार ग्रहण करने पर उनका स्वा? - फोटो : SHRINAGAR
वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी ने सोमवार को राजकीय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में कार्य भार ग्रहण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ढोल बजाकर उनका भव्य स्वागत किया। डा. पुजारी के अस्पताल के गेट से उतरने से लेकर कार्यालय तक जगह-जगह पर फूल बिछाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

डा. गोविंद पुजारी लगभग चार साल पहले तक संयुक्त अस्पताल श्रीनगर में सेवाएं दे चुके हैं। श्रीनगर में अपने कार्यकाल के दौरान वह काफी लोकप्रिय रहे हैं। चार साल पहले उनका तबादला कोरोनेशन अस्पताल देहरादून में होने पर लोगों को काफी झटका लगा था। डा. पुजारी का देहरादून तबादला होने के बावजूद, श्रीनगर, टिहरी, रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के लोग अपने बच्चों के इलाज के लिए वहीं ले जाते रहे। बीते सात जनवरी को शासन ने उनका संयुक्त अस्पताल श्रीनगर के लिए तबादला कर दिया। सोमवार को डा. पुजारी कार्यभार ग्रहण करने श्रीनगर पहुंचे। डॉ पुजारी के आने पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डा. पुजारी ने कहा कि कई बार सुविधाओं की कमी की वजह से चिकित्सक पहाड़ में नहीं आते हैं। उनकी इच्छा थी कि पहाड़ में ही सेवा करूं। उन्होंने बताया कि देहरादून तबादले के बाद भी प्रतिदिन उनको पहाड़ से 15-20 कॉल आती थी। इस अवसर पर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, रोटरी क्लब अध्यक्ष नवल किशोर जोशी, प्रदीप मल्ल, दिनेश पंवार, डा. लोकेश सलूजा, हिमांशु अग्रवाल, जगदंबा सेमवाल और सुजीत अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed