फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Senior Assistant at Block Office Burned in Fire, Referred to AIIMS

Pauri News: ब्लॉक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आग में झुलसे, एम्स रेफर

Fri, 29 May 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 29 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Senior Assistant at Block Office Burned in Fire, Referred to AIIMS
- कोट ब्लॉक गेस्ट हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हालत गंभीर
विज्ञापन

पौड़ी। विकासखंड कोट के ब्लॉक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों ने उन्हें पहले स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश भेज दिया। बीडीओ अमित बिजल्वाण ने बताया कि थलीसैंण निवासी वरिष्ठ सहायक भरत सिंह भंडारी (55) ब्लॉक कार्यालय स्थित गेस्ट हाउस में रहते थे। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रस्तावित बैठक के दौरान एकेश्वर ब्लॉक के मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर गजेंद्र रावत ने उन्हें फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद गजेंद्र उनके कमरे में पहुंचे तो भंडारी आग में झुलसे मिले। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचाया और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल ने बताया कि भंडारी करीब 78 फीसदी तक झुलस चुके हैं, इसलिए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बीडीओ बिजल्वाण ने बताया कि भरत सिंह भंडारी जून 2025 से ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत हैं। डीडीओ मनविंदर कौर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी कोतवाल जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed