फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Schools opened after holidays, number of students remained less

Pauri News: अवकाश के बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की संख्या

Mon, 01 Jul 2024 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Schools opened after holidays, number of students remained less

विज्ञापन
नई टिहरी/पौड़ी/गोपेश्वर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को सभी सरकारी विद्यालय खुल गए। पहले दिन बच्चे उत्साह के साथ पहुंचे लेकिन टिहरी और पौड़ी में अधिकांश स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। जबकि चमोली जिले में छात्र-छात्राएं बारिश के बीच छाता लेकर स्कूल पहुंचे।

लंबी छुट्टियों के बाद सोमवार को टिहरी जिले में स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों के बीच खुश नजर आए। प्रार्थना सभा के साथ स्कूलों में पठन-पाठन की शुरुआत हुई। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने बताया कि स्कूलों में 50 फीसदी छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही है। जो बच्चे अवकाश के दिनों में अभिभावकों के साथ गांव या अन्य शहरों में गए हैं वह अब लौटने शुरू हो गए हैं। एक-दो दिन में सभी स्कूलों में छात्राें की शत प्रतिशत उपस्थित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




वहीं पौड़ी मुख्यालय में सरकारी विद्यालयों में 50 फीसदी छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। जीआईसी में 129 के सापेक्ष महज 57 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित हुए। बीईओ मास्टर आदर्श ने बताया कि मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों के 7 विद्यालयों में कुल 648 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष सोमवार को 321 ही विद्यालय पहुंचे। वहीं चमोली जिले के विभिन्न हिस्सों में सुबह बारिश के बीच ही छात्र-छात्राएं छाता लेकर विद्यालय पहुंचे। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि सभी विद्यालयों में पठन-पाठन विधिवत शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed