फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   School children brought in a vehicle for planting

पौधरोपण के लिए वाहन में बैठाकर लाए स्कूली बच्चे

Thu, 16 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
School children brought in a vehicle for planting
जिला मुख्यालय पौड़ी में हरेला पर्व पर पौधारोपण के लिए कई स्कूली बच्चों को पिकअप वाहन में ले जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर अपर जिलाधिकारी डा. एसके बरनवाल ने मामले में जानकारी जुटाए जाने की बात कही
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच रांसी में पौधारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को एक पिकअप वाहन से ले जाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जबकि चालक के बगल की सीट पर भी कई बच्चे बैठे दिखे। विहिप के जिला महामंत्री मातंग मलासी ने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए संवेदनशील माना गया है। इसके बाद भी कई बच्चों को पिकअप वाहन में ले जाना उनकी जान को जोखिम में डालना है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं अपर जिलाधिकारी पौड़ी डा. एसके बरनवाल ने कहा कि कार्यक्रम में स्कूली छात्र थे, लेकिन वह कार्यक्रम में किस वाहन में आए इस बात की जानकारी नहीं है। मामले में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed