फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Saruli meru jiya lagege............... yours

सरुली मेरु जिया लगीगे...............तेरी

Mon, 23 May 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Saruli meru jiya lagege............... yours
मंडल मुख्यालय में आयोजित ग्रीष्मोत्सव की छठवीं सांस्कृतिक संध्या पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के नाम रही। कार्यक्रम में जहां प्रीतम के नागराजा व गोरिल-कंडोलिया जागर के दौरान लोगों पर पश्वा अवतरित हुए, वहीं गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक जमकर थिरकते नजर आए। दूसरी ओर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी की बेटी दिव्यांशी की नृत्य प्रस्तुति को भी दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित ग्रीष्मोत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने किया। उन्होंने पालिका प्रशासन को आयोजन में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। इसके बाद पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत नागराजा जागर से की। इसके बाद भरतवाण के तिबारी मा बैठी होलि सौंज्यणा मेरी, मिजाजी हौंसिया, घास काटी घसीली, बांद अमरावती, सरुली मेरु जिया लगीगे, मेरी गांजणा गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। गोरिल-कंडोलिया जागर पर पश्वा अवतरित हुए। लोक गायिका सीमा पंगरियाल, लोक गायक सुरतम भरवाण के गीतों की प्रस्तुतियों पर भी दर्शक झूमते नजर आए। सूरज जोशी, रीता ध्यानी, नील शाह, श्वेता जोशी, नीरज, प्राची ध्यानी, करण सिंह, रेणु पंवार ने लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या का संयोजन लोक गायक अनिल बिष्ट व संचालन गणेश खुगशाल गणि ने किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिला मंत्री भाजपा मैत्री प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद दनोसी, पूर्व सभासद संगीता रावत, ग्राम प्रधान बैंग्वाड़ी मधु खुगशाल और प्रवीण नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बारिश के बीच भी डटे रहे दर्शक
पौड़ी। सांस्कृतिक संध्या शुरू होते ही बारिश शुरू हो गई, लेकिन पंडाल में दर्शक डटे रहे। पद्मश्री भरतवाण के गीतों की भौण ने पूरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों को बांधे रखा। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान दर्शकों से भरा रहा लोग छाता लेकर यहीं बैठे रहे। घरों की छतों पर भी दर्शक संध्या का लुत्फ लेते नजर आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed