फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Saraswati puja organized at Saraswati Vidya and Shishu Mandir

Pauri News: सरस्वती विद्या एवं शिशु मंदिर में आयोजित हुआ सरस्वती पूजन

Sun, 02 Feb 2025 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Saraswati puja organized at Saraswati Vidya and Shishu Mandir

विज्ञापन




श्रीनगर। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल गुरुद्वारा रोड श्रीनगर गढ़वाल में वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चे पीले वस्त्रों के साथ सज-धज कर विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र मैठाणी ने बसंत पंचमी का महत्व बताया। वहीं दूसरी ओर देवभूमि विचार मंच की ओर से शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के साथ सामूहिक सरस्वती पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही समस्त छात्र-छात्राओं को कलम प्रदान की गई। मौके पर देवभूमि विचार मंच के गढ़वाल मंडल संयोजक डॉ. मनीष उनियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, चैतन्य कुकरेती, डॉ. कविता भट्ट, डॉ. जेपी भट्ट, डॉ. अमरजीत, डॉ. आशीष बहुगुणा, सुरेश पोखरियाल, आशा फारासी, युधिष्ठिर भंडारी, राजेंद्र पुरोहित, ताजवर बिष्ट, मोनिका पांडे, भक्ति राम नैथानी आदि मौजूद रहे।


नाक-कान छिदवाने को लगी रही भीड़

फोटो



श्रीनगर। वसंत पंचमी के अवसर पर कन्याओं ने बड़ी संख्या नाक-कान छिदवाए। इसके लिए सुनारों की दुकानों में खूब भीड़ रही। सुनार राजीव विश्नोई ने बताया कि यह पर्व कन्याओं के नाक-कान छिदवाने का शुभ पर्व भी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed