{"_id":"65fc1b01da58074e8f0600c8","slug":"sanjana-stood-first-in-debate-competition-pauri-news-c-51-1-pri1002-103572-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वाद विवाद प्रतियोगिता में संजना रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वाद विवाद प्रतियोगिता में संजना रहीं प्रथम
Thu, 21 Mar 2024 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पौड़ी। गढ़वाल विवि के पौड़ी कैंपस में विश्व वानिकी दिवस पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। विषय विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस मौके पर हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में संजना, क्विज में हिमांशु और पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी प्रथम रहीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन परिसर निदेशक प्रो. पीपी बडोनी ने किया। उन्होंने जल-जंगल-जमीन के संरक्षण पर जोर दिया। प्रो. यूसी गैरोला ने गणित व प्रकृति के बीच के आपसी तालमेल पर रोशनी डाली। उच्च शिखरीय पादप शोध संस्थान के निदेशक प्रो. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि विकास की दौड़ में सर्वाधिक नुकसान पेड़ पौधों का हुआ है। उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण का आह्वान किया। साथ ही परिसर में देवदार का पौधा भी रोपा। इस मौके पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में संजना प्रथम, तनीषा द्वितीय व प्रत्युष तृतीय रहे। क्विज में हिमांशु ने पहला, अर्पिका ने दूसरा व मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर में मानसी प्रथम, अनुसूया द्वितीय व खुशी तृतीय रही। संवाद