{"_id":"6a4a56d0d6fa46dbf4058981","slug":"sandeep-and-nidhi-secure-first-place-in-open-category-of-cross-country-race-pauri-news-c-51-1-pri1001-114967-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में संदीप व निधि रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में संदीप व निधि रहे प्रथम
विज्ञापन
पौड़ी। सेवा पखवाड़े के तहत खेल विभाग व जिला प्रशासन की ओर से रविवार को कंडोलिया से टेका मार्ग तक अंडर-14, अंडर-17 व ओपन वर्ग की बालक-बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपन वर्ग में संदीप व निधि प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप बुटोला ने किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का माध्यम हैं, और राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। अंडर-14 बालक वर्ग में शुभम पहले, कार्तिक दूसरे, ललित तीसरे और उज्ज्वल चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिक्षा ने पहला, विधि ने दूसरा, अदिति ने तीसरा और प्रीति ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में हिमांशु पहले , कृष दूसरे , आदित्य तीसरे और शांतनु चौथे सान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में सिमरन ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय और तुलसी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। ओपन पुरुष वर्ग में संदीप प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, अर्जुन चौहान तृतीय और विमलेश चतुर्थ स्थान पर रहे। महिला वर्ग में निधि नेगी प्रथम, महक नेगी द्वितीय, अनुष्का बिष्ट तृतीय और किरण चतुर्थ स्थान पर रहीं। ओपन बालिका वर्ग में शिखा ने प्रथम और अदिति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बैडमिंटन प्रशिक्षक अनुज नेगी, जूडो की सहायक प्रशिक्षक मनीषा रानी, टेबल टेनिस नीतू पंत, क्रिकेट विनोद सिंह, बैडमिंटन प्रशिक्षक अतुल गुसाईं आदि मौजूद रहे।