फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rules set for re-examination of evaluation

मूल्यांकन की दोबारा जांच के नियम तय

Mon, 02 Aug 2021 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rules set for re-examination of evaluation
एचएनबी गढ़वाल विवि ने कुल अंकों की जांच दोबारा (री-टोटलिंग) कराने के संबंध में नए आदेश जारी कर दिए हैं। छात्र-छात्राओं को परीक्षा फल घोषित होने के 15 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 600 रुपये शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन

गढवाल विवि ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्निरीक्षण, पुनर्मूल्यांकन और दोबारा जांच के संबंध में 22 जून को कमेटी गठित की थी। समिति की संस्तुति और कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के बाद नई व्यवस्था लागू की गई है। कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने बताया कि विवि में जांची गईं उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और दोबारा जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि छात्र कुल योग की जांच कराना चाहते हैं तो पुनर्निरीक्षण करा सकते हैं। विवि की वेबसाइट में परीक्षाफल घोषित होने के 15 दिन के भीतर विवि कैश काउंटर या ऑनलाइन फीस जमा करवाकर आवेदनपत्र परीक्षा नियंत्रक ऑफिस में जमा करना होगा। वहीं, विवि ने पुनर्मूल्यांकन के संबंध में 10 जुलाई 2019 को जारी आदेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक विद्या परिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार परीक्षा फल घोषित होने की तिथि से 6 माह पूर्ण होने पर सभी उत्तरपुस्तिका निष्प्रयोज्य कर दी जाएंगी। सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति की मांग होने पर प्रति पेज 2 रुपये की दर से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed