फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Roads damaged due to water supply line washed away by rain, administration team did not reach even after 36 hours

Pauri News: बारिश से बही पेयजल लाइन से क्षतिग्रस्त हुई सड़कें, 36 घंटे बाद भी नहीं पहुंची प्रशासन की टीम

Fri, 08 Aug 2025 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Roads damaged due to water supply line washed away by rain, administration team did not reach even after 36 hours

विज्ञापन

पौड़ी। बेटा...परसि राति यन बरखा व्हे कि हमरा क्षेत्र का घौर- बोंण भौत नुकसान व्हे गै..., बड़ी मेहनत करी साटि (धान) लगै छायि... सी बी पाणि मा बौग गैनि। पाबौ ब्लॉक के गड़िगांव व अन्य गांवों में आपदा से हुए नुकसान की वजह से बुजुर्ग काफी दुखी हैं।


विकासखंड पाबौ के दूरस्थ क्षेत्रों में बीते दिनों हुई भारी बारिश से सिवाल, चरगढ़ व गड़िगांव को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश से पाइप लाइनें और खेत खलिहान बह गए। जबकि घरों व गोशालाओं को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह सड़कें आपदा की भेंट चढ़ गई हैं। हैरानी की बात है कि करीब 36 घंटे बाद भी प्रशासन की टीम इन गांवों तक नहीं पहुंच पाई है। गड़िगांव निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से उनका घर बाल बाल ही बचा। भूस्खलन यदि रात को हाेता तो पूरा परिवार इसकी चपेट में आ जाता।
विज्ञापन




पाबौ विकासखंड मुख्यालय से करीब 40 से 45 किमी की दूरी पर स्थित चरगढ़, सिवाल व गड़िगांव में आपदा ने कहर ढाया है। बारिश से कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। करीब 700 से 800 की आबादी वाले इन गांवों का ब्लॉक मुख्यालय पाबौ से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों की मानें तो बारिश के चलते सड़कें टूट गई हैं। गांव में यातायात पूरी तरह से ठप पड़ गया है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। बताया कि क्षेत्र की पेयजल लाइन भी बारिश में बह गई है। अब ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों की मानें तो ब्लॉक में सर्वाधिक खेती भी इन्हीं गांवों में होती है। लेकिन बारिश के चलते ग्रामीणों की धान, हल्दी, दाल आदि की फसलें नष्ट हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक महाराज के नहीं पहुंचने से ग्रामीण नाराज



पौड़ी। विकासखंड पाबौ का गड़िगांव, चरगढ़, सिवाल आदि गांव चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल महाराज की विधानसभा में शामिल हैं। पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रदीप नेगी ने बताया कि जहां पाबौ में आपदा प्रभावित क्षेत्राें में विधायक डॉ. धन सिंह रावत व पूर्व विधायक गणेश गोदियाल लगातार लोगों के बीच जाकर उनके दुख-दर्द में शामिल हो रहे हैं। वहीं मंत्री सतपाल महाराज आज तक भी क्षेत्र में नहीं पहुंचे। मंत्री महाराज के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है।




क्या कहते हैं अफसर



उक्त गांवों में आपदा से नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है। राहत कार्यों व नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम को भेजा जा रहा है। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम पौड़ी गढ़वाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed