फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Road cutting debris being dumped in the river

नदी में डाला जा रहा सड़क कटिंग का मलबा

Tue, 28 Jul 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Road cutting debris being dumped in the river
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एनजीटी (राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण) के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है। यहां सड़क कटान का मलबा सीधे नदी में उड़ेला जा रहा है। जो नदी के पानी को प्रदूषित कर रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी ने पहाड़ कटान का मलबा नदी में प्रवाहित करने पर रोक लगाई हुई है। इसे देखते हुए ऑल वेदर रोड परियोजना में जगह-जगह डंपिग जोन बनाए गए हैं। परियोजना की शर्त के अनुसार, चट्टान काटकर निकाले गए मलबे को ट्रकों में भरकर डंपिग जोन में जमा किया जाना है। ताकि वनस्पतियों और जलीय जीव जंतुओं को नुकसान न पहुंचे, लेकिन इसके विपरीत सड़क पर काम कर रही एजेंसियां पैसा बचाने के लिए मशीनों से मलबे को नदी में गिरा रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता एमपी भट्ट ने बताया कि मूल्यागांव के समीप इन दिनों बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। इसी स्थान के समीप डंपिंग जोन है। बावजूद मलबा नदी में फेंका जा रहा है। एजेंसी पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है। इधर, पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण का कहना है कि यह गलत है। सभी एजेंसियों को मलबे को डंपिंग जोन में ही डंप करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed