{"_id":"49797fc1c366f7abef08820283e397c3","slug":"rhree-kg-weght-less-seeta-devi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीता देवी का वजन तीन किलो घटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीता देवी का वजन तीन किलो घटा
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Fri, 23 Jan 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टोन क्रशरों के निरस्तीकरण के शासनादेश जारी करने की मांग के लिए आंदोलित मेलथा के ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
मांग के समर्थन में सीता देवी का अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को उनके वजन में तीन किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
मलेथा में स्टोन क्रशरों के विरोध में ग्रामीण 22 दिसबंर से आंदोलित हैं। चार दिनों से अनशन पर बैठीं सीता देवी ने कहा कि वह अपने गांव की हरियाली बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
जब तक स्टोन क्रशरों के निरस्तीकरण के लिए शासनादेश जारी नहीं होने तक वह अनशन पर डटी रहेंगी। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने सीता देवी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अनशनकारी के वजन में तीन किलो की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बुधवार को सीता देवी का वजन 59 किलो मापा गया था। जबकि शुक्रवार को 56 किलो मापा गया है। वहीं सीता देवी ने कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रही हैं।
प्रशासन टीम में एसडीएम दीपेंद्र नेगी, कोतवाल एएस रावत, डा. ज्योति कुमार, डा. श्रीयांश शामिल थे। शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में सच्चिदानंद बडोनी, सत्यनारायण, आनंद सिंह, विधाता देवी व राजू देवी शामिल थे।
विज्ञापन