फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Reverse migration to be included in schemes: Commissioner

योजनाओं में शामिल हो रिवर्स पलायन : आयुक्त

Tue, 28 Jan 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Reverse migration to be included in schemes: Commissioner
गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, रेशम विकास विभाग के अधिकारियों को योजनाओं में रिवर्स पलायन को शामिल करने के निर्देश दिए। कहा गया कि पलायन थामने में अधिकारी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में मंडलीय समीक्षा बैठक लेते हुए आयुक्त रविनाथ रमन ने कहा कि कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ योजनाएं तैयार करनी होंगी, जो स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार उपलब्ध कराने और रिवर्स पलायन की दिशा में अहम कड़ी साबित होगी। उन्होंने रिवर्स पलायन को ध्यान में रखकर 2011 के आंकड़ों को डाटा बेस बनाकर युवाओं की कृषि के क्षेत्र में कार्य करने के आंकड़ों को संकलित करने के निर्देश दिए। आंकड़े जुटाने की शुरुआत पौड़ी जिले से करने को कहा गया। आयुक्त ने क्षेत्र के आधार पर फसलों के उत्पादन के लिए प्रस्ताव तैयार कर पारंपरिक रिसोर्स विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरिद्वार जिले की प्रगति रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चमोली, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग जिले के अधिकारियों को जिला स्तर पर समीक्षा बैठक लेने के निर्देश दिए। साथ ही पौड़ी में मोबाइल फिश आउटलेट की शुरुआत को बेहतर कदम करार दिया। इस अवसर पर उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या टीएस अन्ना, एडी कृषि डा. परमाराम, डीडी मत्स्य गणेश जोशी, एडी रेशम विभाग प्रदीप कुमार, सीएचओ डा. नरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed