{"_id":"6830b205818cd05a0502bf5e","slug":"resurvey-of-chinwadi-danda-pumping-scheme-is-needed-pauri-news-c-5-1-gkp1010-698142-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना का पुन: सर्वे की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना का पुन: सर्वे की जरूरत
विज्ञापन
पौड़ी। पेयजल किल्लत से जूझ रहे कल्जीखाल विकासखंड के 65 से 70 की लाइफ लाइन चिनवाड़ी डांडा पंपिंग पेयजल योजना का फिर से सर्वे के साथ ही योजना के पाइप लाइनों का नवीनीकरण व मरम्मत कार्यों की मांग उठाई जाने लगी है। कल्जीखाल व द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासकों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान के लिए ज्ञापन भी दिया।
शुक्रवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान से मुलाकात करने पहुंचे कल्जीखाल ब्लॉक प्रशासक बीना राणा व द्वारीखाल ब्लॉक प्रशासक महेंद्र राणा ने बताया कि 2016 में कल्जीखाल ब्लॉक की पूर्वी व पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के करीब 65-70 गांवों को उक्त पेयजल स्वीकृत की गई थी। योजना से वर्ष 2021-22 से पानी की आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन वर्तमान में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिससे क्षेत्र में लगातार पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
ब्लॉक प्रशासकों ने चिनवाड़ी डांडा पंपिंग पेयजल योजना के मुख्य टैंक से बनेख बाजार और प्रत्येक गांव के लिए अलग-अलग पाइप लाइनें बिछाने की मांग उठाई है। इस मौके पर पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख महेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण डुकलान शामिल रहे। वहीं विधायक राजकुमार पोरी ने बताया कि चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना में गाद निस्तारण के लिए रफनिंग फिल्टर व अन्य फिल्टरों के लिए जिला योजना मद में धनराशि की व्यवस्था की जाएगी।