फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Responsibility of concerned department head will be decided: District Magistrate

संबंधित विभागाध्यक्ष की तय होगी जिम्मेदारी : जिलाधिकारी

Sun, 12 Jan 2025 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Responsibility of concerned department head will be decided: District Magistrate

विज्ञापन
पौड़ी। सुशासन से प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने वीसी के माध्यम से जिला स्तरीय व क्षेत्रीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी अधीनस्थ कर्मचारी की ओर से रिश्वत लेने की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने जनपद में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का समय व पारदर्शिता के साथ लाभ दिलाने को कहा। साथ ही गांवों में जाकर उनकी समस्याओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान करने को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों के स्तर की शिकायत या समस्या का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जवाब तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एक छोटी सी क्षेत्रीय व स्थानीय स्तर की शिकायत भी जिला प्रशासन या शासन स्तर पर पहुंच रही है। जिसका समाधान तैनात संबंधित अधिकारी बिना किसी समस्या के कर सकता है। अधिकारियों को चेताया कि यदि स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली शिकायत जिला या शासन स्तर पर पहुंचती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1064 से संबंधित पोस्टर को अनिवार्य रूप से चस्पा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

कहा कि यदि कोई अधीनस्थ व क्षेत्रीय कर्मचारी रिश्वत में संलिप्त पाया जाता है तो ऐसी स्थिति में दोषी कर्मचारी के साथ-साथ संबंधित विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल सहित सभी उप-जिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

20 साल बाद पहुंचा अपने गांव खूब हाइ वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed