फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Resignation

छह और भाजपा नेताओं के इस्तीफे

विज्ञापन
Resignation
श्रीनगर। घाटी में राजनीतिक दलों के नेताओं पर आतंकी हमलों के बाद से इस्तीफों का दौर जारी है। उत्तरी और मध्य कश्मीर के बारामुला और गांदरबल जिले से पिछले 24 घंटो के दौरान 6 और भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार इस्तीफा देने वालों में गुलमर्ग निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष आबिद हुसैन और बारामुला से आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी हिलाल अहमद मीर शामिल हैं। इसके अलावा गांदरबल जिले से भी कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है और पार्टी से अपना कोई भी संबंध न होने का दावा किया है। इनमें भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक अहमद खान, उपाध्यक्ष फेरोज अहमद मल्ला, सचिव मुद्दसिर अहमद नजार, मोहम्मद सादिक टिपलू शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं इस बीच मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कई जिलों से पंचायत सदस्यों, बीडीसी चेयरपर्सन, म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्यों को पिछले दो दिनों से लगातार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी लोगों को घरों पर सुरक्षा मुहैया करवाना संभव नहीं है, इसलिए फिलहाल इन लोगों को गुलमर्ग के कुछ होटलों में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जा रहा है। उन्होने बताया कि वहां उनके लिए पूरी सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed