फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   republic day tyania don left rigt

गणतंत्र दिवस पर तानिया भी करेगी लेफ्ट-राइट

Fri, 23 Jan 2015 10:28 PM IST
kotdwar
kotdwar Updated Fri, 23 Jan 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली परेड में कोटद्वार की बेटी तानिया भी कदमताल मिलाते हुए नजर आएगी।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना में लेफ्टनेंट पद पर तैनात तानिया नौसेना की परेड में शामिल होने जा रही हैं।


तानिया का परिवार कोटद्वार के गिवंई स्रोत में रहता है। कोटद्वार के डीएवी पब्लिक स्कूल से 12वीं करने के बाद उसने देहरादून में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कर दी थी।

लेकिन इसी बीच उसका चयन भारतीय नौसेना में अधिकारी के रूप में हो गया। 2010 में सब लेफ्टनेंट के पद पर पासआउट हुई तानिया इस समय लेफ्टनेंट के पद पर मुंबई में तैनात है।
विज्ञापन


तानिया के पिता नरेंद्र रावत, मां नमिता रावत और चाचा जितेंद्र रावत बताते हैं कि गणतंत्र दिवस पर बेटी के शामिल होने पर परिवार के लोग खुश हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी उस ऐतिहासिक परेड का हिस्सा बनन रही है जिसपर पूरी दुनियां की निगाह लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खुद उस परेड को टीवी पर देखने के लिए उत्साहित हैं। राजपथ पर कदमताल करती हुई नौसेना के बीच में उनकी बेटी भी रहेगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed