फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rejuvenation team inspected the sub district hospital

कायाकल्प टीम ने किया उप जिला अस्पताल का निरीक्षण

Sun, 23 Jan 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rejuvenation team inspected the sub district hospital
उप जिला अस्पताल श्रीनगर का निरीक्षण करते हुए कायाकल्प टीम। - फोटो : SHRINAGAR
राज्य की कायाकल्प तीन सदस्यीय टीम ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल की सेवाओं, व्यवस्थाओं और संसाधनों की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। टीम दौरे से संतुष्ट नजर आई। मूल्यांकन के आधार पर अस्पताल को नंबर मिलेंगे। अव्वल आने पर अस्पताल को पुरस्कार स्वरूप धनराशि मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में मोदी सकार की ओर से स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अस्पतालों के लिए कायाकल्प योजना चलाई है। इसके अंतर्गत अस्पतालों की सेवाओं, साफ-सफाई, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और सपोर्ट सर्विस के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। अव्वल आने पर तीन श्रेणियों में पुरस्कार राशि दी जाती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए क्षेत्रीय गुणवत्ता सलाहकार डॉ. संतोष भास्कर, अस्पताल गुणवत्ता प्रबंधक आरती शर्मा और एनजीओ सदस्य नेहा चौधरी ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, दवा भंडार, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड, इंडोर वार्ड, ऑपरेशन थियेटर और आशा हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोविंद पुजारी ने अस्पताल की सेवाओं से जुड़ी जानकारियां दीं। इस अवसर पर वरिष्ठ सर्जन डॉ. लोकेश सलूजा, डॉ. नेहा, डॉ. हेमा पाल बुटोला, डॉ. मारिषा पंवार और डॉ. सुरभि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed