{"_id":"66868ce87771c79c4a030eb7","slug":"registration-for-admission-in-garhwal-university-will-be-done-on-samarth-portal-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-106674-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर होंगे पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर होंगे पंजीकरण
Thu, 04 Jul 2024 05:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें छात्रों के नए प्रवेश से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने कहा कि स्नातक स्तर पर सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे।
प्रो. नेगी ने कहा कि गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन वर्षों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं, लेकिन संबद्ध महाविद्यालय अपने स्तर से पंजीकरण करते रहे हैं। इस वर्ष विवि द्वारा निर्णय लिया गया है कि गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों एवं समस्त संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया एक जैसी होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली स्थित समर्थ टीम के अधिकारियों की मौजूदगी में पंजीकरण किस प्रकार से होगा।
प्रो. नेगी ने कहा कि विवि के सभी संबद्ध कॉलेजों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवश्यक सूचनाओं को उपलब्ध करने के लिए कहा गया है, जिससे समर्थ पोर्टल में इन आवश्यक सूचनाओं को शामिल किया जा सके। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने विवि के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि तीनों परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश में एकरूपता रहे।
विज्ञापन
बैठक में कुलसचिव प्रो. राकेश ढोडी, वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार, उपकुलसचिव डा. संजय ध्यानी, मुख्य नियंता प्रो. बीपी नैथानी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस चौहान, सहायक कुलसचिव कनिका, प्रोग्रामर अखिल मौजूद थे।