फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Refund of funds transferred to wrong account

Pauri News: साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर धनराशि वापस कराई

Wed, 04 Dec 2024 12:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Refund of funds transferred to wrong account

विज्ञापन
श्रीनगर। पौड़ी जनपद की साइबर सेल ने गूगल पे के माध्यम से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई 20 हजार रुपये की धनराशि को मूल व्यक्ति के खाते में वापस डलवाया। यह मामला वर्ष 2022 का था, जबकि गत 30 नवंबर को साइबर सेल में यह मामला आया।साइबर सेल प्रभारी होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रदीप भट्ट ने वर्ष 2022 में गूगल पे के माध्यम से अपने खाते से 20 हजार रुपये की धनराशि गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी थी। मामले की जानकारी बैंक को देने पर बैंक ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही खाताधारक ने पैसे लौटाए। साइबर सेल टीम ने मामले गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन दिन के भीतर ही शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये की धनराशि उनके खाते में वापस दिलवाई। जिस पर उन्होंने पौड़ी पुलिस व साइबर सेल श्रीनगर के कार्य की सराहना कर आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed