फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Recruitment on vacant posts in Garhwal University soon

गढ़वाल विवि में रिक्त पदों पर नियुक्ति जल्द

Tue, 17 Aug 2021 07:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
Recruitment on vacant posts in Garhwal University soon
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विवि की ओर से गठित समिति ने आरक्षण का रोस्टर निर्धारित कर दिया है। कुलपति के अनुमोदन के उपरांत प्रस्ताव को आगामी 23 अगस्त को होने वाली कार्य परिषद (ईसी) की बैठक में रखा जाएगा। ईसी की मंजूरी के बाद आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों (श्रीनगर, टिहरी और पौड़ी) में शिक्षकों के लगभग 220 और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के 150 पद रिक्त हैं। वर्तमान में विवि इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया की तैयारी कर रहा है। पदों पर आरक्षण निर्धारित करने के लिए गठित समिति ने रोस्टर निर्धारित कर दिया है। विवि के उप कुलसचिव (प्रशासन) डॉ. संजय ध्यानी ने बताया कि प्रथम चरण में कितने पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जाएगी। इसका निर्धारण किया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार, आरक्षित पदों का निर्धारण किया गया है। इधर, कुलसचिव डा. अजय खंडूड़ी ने बताया कि रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव बनाया जा रहा है। कुलपति के अनुमोदन के बाद 23 अगस्त को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। ईसी की मंजूरी मिलने के बाद पद विज्ञापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed