फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Questions raised on investigation of illegal trees cutting

पेड़ों के अवैध कटान की जांच पर उठे सवाल

Tue, 31 Aug 2021 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
Questions raised on investigation of illegal trees cutting
विकासखंड पौड़ी के अयाल गांव की सीमा से सटे सिविल वन क्षेत्र में देवदार के 28 पेड़ों के अवैध कटान की जांच पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले में नए सिरे से जांच कर कड़ी कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि मामले में जल्द ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है तो एक माह बाद आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी पौड़ी ने ग्रामीणों को मामले में एक माह के भीतर सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के अयाल गांव की सीमा से सटे सिविल वन क्षेत्र में एक सप्ताह पहले हरे देवदार के पेड़ों का अवैध पातन किए जाने का मामला सामने आया था। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत स्थानीय प्रशासन, वन विभाग से की थी। इसके बाद वन विभाग व तहसील प्रशासन पौड़ी की संयुक्त टीम ने जांच की थी। इसमें अयाल गांव के पास जंगल में देवदार के 28 पेड़ों का अवैध पातन किया जाना पाया था। मामले में एसडीएम के निर्देश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी। अब ग्रामीणों ने संयुक्त टीम की जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच दोबारा कराने की मांग की है। मंगलवार को अयाल गांव के ग्रामीण जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे के सामने कड़ा आक्रोश जताया। सरपंच रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रीना देवी व जिला पंचायत सदस्य कुलदीप सिंह रावत ने कार्रवाई न करने पर एक माह बाद आंदोलन की चेतावनी दी। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मामले में एक माह के भीतर ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मामले में कांग्रेस ने ग्रामीणों को समर्थन दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, प्रमुख पौड़ी दीपक कुकसाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग का समाधान नहीं होने पर पार्टी ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगी। इस अवसर नेत्र सिंह, हिमानी, गुड्डी देवी, रीना देवी, महेश्वरी देवी, शकुंतला देवी, माणिक लाल, आलम चंद, जयपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed