Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Public representatives accused of illegally connecting drinking water lines

Pauri News: जनप्रतिनिधियों पर लगाए पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप

Sat, 02 May 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 02 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Public representatives accused of illegally connecting drinking water lines
पाबौ। विकासखंड के अंतर्गत चिपलगाट क्षेत्र में पेयजल कनेक्शन के लिए पूर्व सैनिक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर मुख्य पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़ने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

रिवर्स पलायन के तहत अपने गांव लौटे पूर्व सैनिक गणेश प्रकाश ने क्षेत्र में पेयजल किल्लत के निस्तारण के लिए लंबा संघर्ष किया। इसके बाद जल संस्थान श्रीनगर ने चिपलगाट सीएसडी कैंटीन, 33 केवी पावर हाउस, स्थानीय मंदिर और आसपास के परिवारों के लिए एक छोटी पेयजल योजना वर्ष 2023-24 में स्वीकृत करते हुए नियमित पानी की आपूर्ति सुचारु की थी। गणेश प्रकाश का आरोप है कि बीते 27 अप्रैल को कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बिना विभागीय औपचारिकता पूरी किए ही मुख्य पेयजल लाइन से नया कनेक्शन जोड़ दिया। इससे मौजूदा आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने कहा कि वह पानी देने के विरोध में नहीं हैं लेकिन मुख्य लाइन को काटकर कनेक्शन जोड़ना नियम विरुद्ध है। उनका कहना है कि यदि नए परिवारों को पानी देना है तो इसके लिए मुख्य टैंक से अलग व्यवस्था की जानी चाहिए। पूर्व सैनिक ने इस मामले में जिलाधिकारी, संबंधित विभाग और संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में अनियमितता पाई जाती हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed