फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   1,600 liters of milk arriving daily at the Lansdowne Army area.

Pauri News: लैंसडौन आर्मी क्षेत्र में रोज पहुंच रहा 1600 लीटर दूध

Sat, 26 Sep 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 26 Sep 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
1,600 liters of milk arriving daily at the Lansdowne Army area.
आंचल ने बढ़ाई बाजार में पकड़, एनआईटी और छात्रावास में भी दूध-दही की आपूर्ति
विज्ञापन

नई दुग्ध समितियों से बढ़ रहा संकलन और रोजगार
श्रीनगर। आंचल दुग्ध सहकारी संघ श्रीनगर ने सरकारी संस्थानों के साथ ही लैंसडौन के आर्मी क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाकर बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है। लैंसडौन आर्मी क्षेत्र में पहले प्रतिदिन 1200 लीटर दूध की आपूर्ति की जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 1600 लीटर प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां अन्य दुग्ध उत्पाद भी भेजे जा रहे हैं।
आंचल डेयरी दुग्ध सहकारी संघ श्रीनगर के प्रधान प्रबंधक श्रवण कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीनगर एनआईटी में 40 किलो दूध और 40 किलो दही की आपूर्ति की जा रही है। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में 22 किलो दूध और 22 किलो दही के साथ अन्य दुग्ध उत्पाद भी पहुंचाए जा रहे हैं। डेयरी की ओर से अन्य राजकीय संस्थानों में भी अपने उत्पादों की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नई दुग्ध समितियों से भी प्रतिदिन दूध मिलना शुरू हो गया है। इससे एक ओर डेयरी का दुग्ध संकलन बढ़ रहा है तो दूसरी ओर समितियों से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को नियमित आय का जरिया मिल रहा है। उत्पादकों को दूध का भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। नई समितियों के जुड़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ने के साथ आंचल को बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed