{"_id":"68f0e8fbb8ae90e35e00dd8f","slug":"pradeep-and-mansi-won-the-100-meter-race-pauri-news-c-51-1-pri1002-111817-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: 100 मीटर दौड़ में प्रदीप व मानसी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: 100 मीटर दौड़ में प्रदीप व मानसी ने बाजी मारी
Thu, 16 Oct 2025 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थलीसैंण में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। मसाल दौड़ के साथ खेलों की शुरूआत हुई। पहले दिन बालक वर्ग की 100 मी दौड़ में प्रदीप सिंह प्रथम, नरेंद्र सिंह द्वितीय व अस्मित नेगी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मानसी ने पहला, सरस्वती ने दूसरा एवं साक्षी ने तीसरा स्थान पाया।
गोला फेंक बालक वर्ग में सुरेंद्र सिंह प्रथम, ताजवर बिष्ट द्वितीय और दिनेश सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सुनीता ने पहला, कंचन ने दूसरा और दीया ने तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक बालक वर्ग में गुलाब सिंह प्रथम, प्रदीप सिंह द्वितीय व अमित सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सरस्वती प्रथम, नीलम द्वितीय और सुमित्रा तृतीय रही।
चक्का फेंक बालक वर्ग में प्रदीप सिंह प्रथम, शुभांशु नेगी द्वितीय व अंकित सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, करीना द्वितीय व कंचन तृतीय रहीं। कबड्डी पुरुष व महिला वर्ग में कला संकाय की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ. विकास प्रताप सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गणेश मैंदोलिया, आशाराम पोखरियाल, रोशनी रावत, डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।