फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Polling workers should work together with team spirit: Girish Gunwant

मतदानकर्मी टीम भावना से मिलकर करें कार्य : गिरीश गुणवंत

Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Polling workers should work together with team spirit: Girish Gunwant

विज्ञापन
पौड़ी। नगर निकाय चुनाव-2024 के तहत मतगणना प्रक्रिया को सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने लिए प्रेक्षागृह पौड़ी में 113 मतदान टोलियों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रत्येक मतदान टोली में एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान कार्मिक शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षण में 452 मतदान कार्मिकों ने प्रतिभाग किया।

बृहस्पतिवार को आयोजित प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि सभी पीठासीन व मतदान अधिकारी अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें। साथ ही निष्पक्ष व पारदर्शिता से मतदान कराना सुनिश्चित करें। कहा कि मतदानकर्मी टीम भावना से मिलजुल कर कार्य करें।
विज्ञापन


साथ ही पीठासीन अधिकारी हस्त पुस्तिका का भलीभांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि मत पेटियों को खोलने और बंद करने का प्रशिक्षण को भी गहनता से लें। मतदान के पूर्व और उसके बाद मतपेटियों को खोलने व बंद करने में सावधानीपूर्वक कार्य करें। मतपेटियों में प्रयोग करने के लिए पेपर सील को जांच लें और ध्यानपूर्वक सील करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी पीठासीन व मतदान अधिकारी मतदान सामग्री लेते समय सूची से अवश्य मिलान कर लें ताकि किसी सामग्री की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रशिक्षण में चुनाव नोडल अधिकारी दीपक रावत ने सभी मतदान टोलियों को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों को मत पेटिका को बंद, अमिट स्याही, मतपत्र, मतदान सामग्री सहित अन्य की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी कार्मिक रणजीत सिंह नेगी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण स्वराज सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed