{"_id":"61ddad0b3a84541cdf4f31c4","slug":"polling-will-be-held-at-944-booths-in-pauri-district-pauri-news-drn4013884131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद पौड़ी में 944 बूथों पर होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद पौड़ी में 944 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकार/डीएम पौड़ी ने जिले में मतदान स्थलों में व्यवस्था को लेकर नोडल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शत-प्रतिशत मतदान के लिए सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा दिव्यांग, कोविड संक्रमित व्यक्ति व 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को घर में ही बैलेट पेपर से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जनपद पौड़ी में 944 बूथ बनाए गए हैं। 31 बूथों पर अभी पेयजल, शौचालय या अन्य सुविधाएं कम हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान करने के लिए मतदाता को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। कहा राजनीतिक दल सरकारी संपत्तियों का प्रयोग चुनाव प्रचार के लिए नहीं कर सकते। ऐसा होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशी नामांकन कक्ष में सिर्फ दो लोगों को साथ ले जा सकते हैं। इस अवसर पर सीडीओ पौड़ी प्रशान्त कुमार आर्य, डीएफओ मुकेश कुमार, राजेन्द्र रावत, महंगी राम आदि मौजूद रहे। उधर, डीएम ने जिला पंचायत कार्यालय पौड़ी व निर्वाचन के एमसीएमसी कक्ष का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी संपत्ति से राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाए जाने के निर्देश दिए।