{"_id":"6ad60b9f53ade62be0071818","slug":"police-on-alert-during-the-festive-season-patrolling-and-checks-in-markets-increased-pauri-news-c-51-1-pri1001-116072-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, बाजारों में गश्त और चेकिंग बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: त्योहारी सीजन में पुलिस अलर्ट, बाजारों में गश्त और चेकिंग बढ़ाई
Mon, 19 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 19 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दशहरा सहित आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने शहर के बाजारों में गश्त बढ़ाने के साथ ही चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया है। पुलिस की टीमें दिन और शाम को लगातार विभिन्न बाजारों और प्रमुख स्थानों पर गश्त कर रही हैं। वहीं, शनिवार शाम को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि त्योहारी सीजन में चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद