{"_id":"690c78468eacbf6d720ecaf9","slug":"people-danced-to-the-songs-of-folk-singer-hema-negi-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-118075-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लोक गायिका हेमा नेगी के गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लोक गायिका हेमा नेगी के गीतों पर झूमे लोग
Thu, 06 Nov 2025 03:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:58 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या लोकगायिका हेमा नेगी करासी के नाम रही। हेमा ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। युवा देर रात तक उनके जागर गीतों पर थिरकते रहे।
आवास विकास मैदान में आयोजित सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति हेमा नेगी करासी ने नंदा देवी पर आधारित जागर गीत व पारंपरिक भक्ति गीत आंछरी और नृसिंह जागर से की, जिनकी धुनों पर श्रोता भक्ति भाव में डूब गए। इसके बाद जब उन्होंने अमरा बांध..., जाग नंदा..., गिरातोली गिर गेंदुआ... और मेरी बामणी... जैसे लोकप्रिय गीत सुनाए, जिस पर श्रोता देर रात तक थिरकते रहे। करासी के लोकगीतों ने गढ़वाल की सांस्कृतिक धरोहर, देवी परंपरा और लोकजीवन की झलक पेश की। मेयर आरती भंडारी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी रमेश रमोला, नरेंद्र रावत, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- --
जादूगर एनसी सरकार के दिखाए जादुई करतब
बैकुंठ चतुर्दशी मेले में रात्रिकालीन कार्यक्रमों के तहत जादूगर एनसी सरकार का शो आयोजित किया गया। शुभारंभ मेयर आरती भंडारी, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सीओ अनुज कुमार, डॉ. रचित गर्ग, डॉ. दिग्पाल दत्त ने किया। मौके पर जादूगर एनसी सरकार ने अद्भुत करतब दिखाकर सभी को रोमांचित किया। उन्होंने कभी हवा में से रूमाल को कबूतर बना दिया तो कभी खाली डिब्बे से फूलों की बारिश कर दी। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता लखपत सिंह भंडारी, निगम पार्षद आशीष नेगी, सोनू चमोली, पंकज सती, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी आदि मौजूद रहे।