फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   pauri players drop in njibabad

पौड़ी के खिलाड़ी नजीबाबाद में छोड़े

Tue, 27 Jan 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी Updated Tue, 27 Jan 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन

19 से 23 जनवरी तक रांची में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पौड़ी जिले से पांच खिलाड़ी भी शामिल हुए। 15 जनवरी को यह खिलाड़ी देहरादून से रांची के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


 खिलाड़ियों ने जाने से लेकर घर वापसी तक की जो व्यथा सुनाई उससे शिक्षा विभाग और शिक्षकों की लापरवाही उजागर हुई है। खिलाड़ियों ने बताया कि जाते समय तीन दिन का ट्रेन का सफर था।
विज्ञापन


साथ में गई शिक्षिका ने रास्ते में बताया कि खाने के लिए खुद के पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अपने साथ पर्याप्त पैसा लेकर आने की खिलाड़ियों को पहले कोई सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक-दो खिलाड़ी ऐसी भी थी जिनके पास पैसे नहीं थे। इनको दूसरे साथियों ने मिलकर खाना खिलाया।


वापसी के समय सोमवार सुबह सात बजे पांच खिलाड़ियों को नजीबाबाद में ट्रेन से उतार दिया गया। किसी के पास किराया और खाने के लिए पैसे हैं या नहीं इस बारे में उनसे पूछा तक नहीं। खिलाड़ियों ने बताया कि किसी तरह से कोटद्वार तक पहुंचे।


इन खिलाड़ियों में कोटद्वार के अलावा नैनीडांडा और जयहरीखाल के खिलाड़ी भी थे। यहां किसी तरह से किराये का इंतजाम करके बस से घर तक पहुंचे। जबकि खिलाड़ियों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होती है।

 जिस तरह से खिलाड़ियों को नजीबाबाद में छोड़ दिया गया। यदि किसी के साथ कोई अप्रिय घटना घट जाती इसके लिए कौन जिम्मेदार होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed