फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pauri emerged as the champion in the tug-of-war competition.

Pauri News: रस्साकसी में पौड़ी बना चैंपियन

Wed, 21 Jan 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Jan 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Pauri emerged as the champion in the tug-of-war competition.
पौड़ी। सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत बुधवार को रस्साकशी व फुटबाल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले गए। रांसी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंडर- 14 में पौड़ी विधानसभा प्रथम, देवप्रयाग द्वितीय व नरेंद्रनगर तृतीय स्थान पर रहा। वहीं इसी आयु वर्ग के बालक वर्ग के फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच केदारनाथ व श्रीनगर के बीच खेला गया जिसमें केदारनाथ ने श्रीनगर को 3-0 से पराजित किया। दूसरा मैच पौड़ी व देवप्रयाग के बीच खेला गया। पौड़ी ने देवप्रयाग को पेनाल्टी शूट आउट में 4-2 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। तीसरे में कोटद्वार ने नरेंद्रनगर को 2-0 से हराया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शेष मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान गुसांई, महेश, मो. आरिफ, दिनेश सिह नेगी, आदेश बहुगुणा, मनोज बजरियाल, प्रियंका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed