{"_id":"6abfb6cce1a43670840d7988","slug":"ishant-crowned-mr-fresher-priyanshi-miss-fresher-pauri-news-c-51-1-pri1001-115916-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: इशांत बने मिस्टर फ्रेशर, प्रियांशी मिस फ्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: इशांत बने मिस्टर फ्रेशर, प्रियांशी मिस फ्रेशर
Fri, 02 Oct 2026 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
छात्रों से संस्थान की गरिमा बनाए रखने का किया आह्वान: वीके बंगा
पौड़ी।
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) घुड़दौड़ी में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए वेलकम पार्टी और स्नातक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फ्रेशर्स कार्यक्रम में इशांत खरोला को मिस्टर फ्रेशर और प्रियांशी बोरा को मिस फ्रेशर चुना गया।
महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में स्टूडेंट एक्टिविटी सेल की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वीके बंगा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग के साथ संस्थान की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रैंप वॉक, मीट जीबीपीआईईटी, एंटी रैगिंग, विद्यार्थी आचार संहिता से जुड़े संदेश, आइस ब्रेकर, ऑडियंस इंटरेक्शन, स्पॉटलाइट शोकेस और ब्रेनवेव चैलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। ब्रांच गॉट टैलेंट प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग (एआईएमएल) के मैग्नम एआई समूह ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इस मौके पर स्टूडेंट एक्टिविटी सेल की ओआईसी डॉ. प्रीति डिमरी, डॉ. एच गोयल, डॉ. ओ एल देवी, डॉ. संदीप राणा, डॉ. एससी फुलारा, डॉ. अमित कुमार आदि मौजूद रहे।