फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traders create an uproar over past accounts of income and expenditure.

Pauri News: पुराने आय-व्यय के हिसाब पर व्यापारियों का हंगामा

Fri, 02 Oct 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 02 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
Traders create an uproar over past accounts of income and expenditure.
फोटो
विज्ञापन

व्यापारियों और पदाधिकारियों के बीच हुई नोकझोंक, हाथापाई की आई नौबत, वरिष्ठ व्यापारियों ने कराया मामला शांत

स्वकर, जीएसटी समेत कई मुद्दों पर बुलाई थी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। व्यापार सभा भवन में आयोजित व्यापारियों की बैठक पुराने आय-व्यय के हिसाब को लेकर हंगामेदार रही। स्वकर, जीएसटी समेत व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई बैठक में पुराने हिसाब-किताब का मुद्दा उठते ही कुछ व्यापारियों और पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। वरिष्ठ व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और इसके बाद बैठक चली।

व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में करीब 50 व्यापारी शामिल हुए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने पुराने कार्यकाल के आय-व्यय का हिसाब रखने की मांग की। इस पर जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने पुराना हिसाब-किताब व्यापारियों के सामने रखा। वर्ष 2020 से संबंधित हिसाब भी प्रस्तुत किया गया। हिसाब पर चर्चा के दौरान कुछ व्यापारी संतुष्ट नजर आए जबकि कुछ ने सवाल उठाए। इसी को लेकर कुछ देर तक बैठक में हंगामा हुआ और नोकझोंक हो गई। मामला शांत होने के बाद व्यापार सभा के बैंक खाते और संगठन की आगामी व्यवस्था पर चर्चा की गई। तय किया गया कि व्यापार सभा का बैंक खाता सोमवार को नए पदाधिकारियों के नाम हस्तांतरित किया जाएगा। खाते से धन निकासी के लिए अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष तीनों के हस्ताक्षर होंगे। इसके साथ ही व्यापार सभा की आम बैठक नियमित रूप से कराने और पदाधिकारियों की अलग बैठक करने पर भी चर्चा हुई। बैठक के अंत में व्यापारियों ने आपसी मतभेद समाप्त कर संगठन हित में मिलकर काम करने की बात कही। बैठक में महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, सूरज घिल्डियाल, विजय रावल, भूपेंद्र बिष्ट, महेंद्र सिंह बर्त्वाल, अनुज नौटियाल, दीपक राजपूत, गोपाल डुडेजा, प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed