फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Preserving the Garhwali language is the responsibility of the coming generation: Narendra Singh Negi

गढ़वाली भाषा को सहेजना आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी : नरेंद्र सिंह नेगी

Fri, 02 Oct 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 02 Oct 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Preserving the Garhwali language is the responsibility of the coming generation: Narendra Singh Negi
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी।
लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने गढ़वाली बोली के प्रचार-प्रसार और संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी बोली-भाषा को सहेजकर अगली पीढ़ी तक पहुंचाना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी है। बोली व भाषा भी समय के साथ बदलती है और समय-समय पर उसमें बदलाव जरूरी होता है। इस मौके पर गढ़वाली गद्य गैंणा बिज्यां छन और कलश संस्था की स्मारिका का विमोचन हुआ।

घुड़दौड़ी स्थित एक होटल में आयोजित गढ़वाली भाषा मानकीकरण कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि लोकभाषा की आवश्यकताओं के अनुरूप निरंतर बदलती रहती है। गढ़वाली भी हिंदी की तरह ही परिवर्तनशील भाषा है। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद गढ़वाली भाषा और साहित्य पर अच्छा कार्य हुआ है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि गिरीश सुंदरियाल ने कहा कि गढ़वाली पर संस्कृत और हिंदी का व्यापक प्रभाव है। साहित्य के विकास के लिए भाषा का मानकीकरण जरूरी है। एचएनबी गढ़वाल विवि की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. गुड्डी बिष्ट ने कहा कि विवि में हिंदी के साथ गढ़वाली बोली भाषा पर भी कार्य किया जा रहा है। कवि देवेंद्र जोशी ने कहा कि गढ़वाली का साहित्य समृद्ध है। कार्यशाला में जगदंबा प्रसाद कोटनाला, साहित्यकार मदन डुकलान, गणेश खुगशाल गणी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कवि ओमप्रकाश सेमवाल, साहित्यकार बीना बेंजवाल, रमाकांत बेंजवाल, बलवीर राणा अडिग, डॉ. वीरेंद्र बर्त्वाल, गजेंद्र नौटियाल, अनिल बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed