फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Pathyatra taken out on dilapidated roads for asphalting

Pauri News: डामरीकरण के लिए खस्ताहाल सड़कों पर निकाली पदयात्रा

Fri, 23 May 2025 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pathyatra taken out on dilapidated roads for asphalting

विज्ञापन
देवप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के कार्यकर्ताओं ने डांडा-भैंसकोट-ललूड़ीखाल और कोठी-गड़ाकोट-पलेठी से सिलेती-पंवार गांव मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग के लिए बदहाल सड़क पर पदयात्रा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।
शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगो ने डांडा-भैंसकोट से ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल तक पदयात्रा निकली। कार्यकर्ताओं ने सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन




कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में मुश्किल से दो-चार सड़कों का ही डामरीकरण हुआ है। आज भी देवप्रयाग की अधिकांश सड़कें खस्ताहाल हैं, जिस कारण हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहा कि क्षेत्रीय विधायक से कई बार अनुरोध करने के बावजूद सड़कों की सुध नहीं ली गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शशि प्रकाश भट्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़कों का डामरीकरण नहीं हुआ, तो कांग्रेस क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगी। पदयात्रा में कुंदन सिंह बिष्ट, केशवानंद तिवारी, मकान सिंह चौहान, किशोर असवाल, कमल सिंह भंडारी, मंगतराम मटियाल, सुमन रावत, विनोद रौथाण, रामलाल नौटियाल, गिरीश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed