गुजरात के यात्रियों ने भी लगाए सरकार के खिलाफ नारे
सार
जाम में फंसे गुजरात के यात्रियों ने भी अंकिता हत्याकांड के मामले में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंकिता के परिजनों के समर्थन में उतरे लोगों का कहना था कि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। पुलकित का पिता अपने रसूख का इस्तेमाल कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ करवा सकता है।
विज्ञापन