फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Paithani and Birla Campus won the inter-college badminton competition.

Pauri News: अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन में पैठाणी और बिड़ला परिसर ने मारी बाजी

Sun, 02 Nov 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 02 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Paithani and Birla Campus won the inter-college badminton competition.
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार को अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पैठाणी और एसआरटी परिसर टिहरी के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। इसमें रामावि पैठाणी 2-1 से विजयी रहा। एकल वर्ग में बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय को 2-1 से पराजित कर किया। पुरुष वर्ग में बिड़ला परिसर ने डीएवी को 5-4 से पराजित कर चैंपियनशिप हासिल की। वहीं एकल वर्ग में भी बिड़ला परिसर ने डीएवी को 3-2 से पराजित किया। मुख्य अतिथि गढ़वाल विवि के छात्र अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अतुल ध्यानी, आयोजक सचिव दिनेश रावत, एचओडी मुकुल पंत, सहायक खेल निदेशक मोहित बिष्ट, सुदीप कुमार चौहान खेल सचिव वंदना डोभाल,विजय ज्योति व संदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed