फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Outrage among local people due to incomplete drain construction

अधूरे नाली निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश

Sun, 23 Jan 2022 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:39 PM IST
विज्ञापन
Outrage among local people due to incomplete drain construction
पालिका क्षेत्र के श्रीकोट प्रज्ञा विहार में किए गए अधूरे नाली निर्माण से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। गंदा पानी रास्ते पर फैलने से लोगों का बदबू से बुरा हाल है। वहीं कई लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पालिका से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से श्रीकोट के प्रज्ञा विहार की आवासीय बस्ती के गंदे पानी की निकासी के लिए करीब दो माह पूर्व अंडर ग्राउंड नाली का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। विवाद होने पर इसे बीच में ही बंद करवा दिया गया था। आज तक नाली निर्माण न होने से मोहल्ले के घरों का गंदा पानी रास्ते पर फैल रहा है। सभासद विभोर बहुगुणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रकाश बुटोला, विकास नेगी व भागवत पांडे ने समस्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पालिका की लापरवाही के कारण रास्ते पर फैल रहे गंदे पानी में बुजुर्ग व स्कूली छात्र फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने पालिका से अधूरे नाली निर्माण को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed