{"_id":"67699c882defef918a0e1f3f","slug":"opened-in-senior-and-siton-stars-won-matches-in-junior-pauri-news-c-5-1-gkp1010-577282-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सीनियर में खोला तो जूनियर में सितोन सितारे ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सीनियर में खोला तो जूनियर में सितोन सितारे ने जीते मैच
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कोट ब्लॉक में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के छठवें दिन का मैच सीनियर वर्ग में खोला व जूनियर वर्ग में सितोन सितारे टीम के नाम रहा। दोनों ही टीमों ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई।
कोट ब्लॉक की सबि गौं की खेलकूद अर सांस्कृतिक समिति की ओर से मिनी स्टेडियम कोट में सोमवार को सीनियर वर्ग की फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह सजवाण ने किया। पहला मैच खोला व देवार की टीमों के बीच शुरू हुआ। खोला ने शुरू से ही आक्रामक खेलते हुए मैच में तीन गोल किए। जवाब में देवार की टीम केवल एक गोल ही कर पाई। खोला से अनुराग ने दो व शुभम ने एक गोल किया।
दूसरे मैच के जूनियर वर्ग में सितोन सितारे ने खोला को 2-0 से पराजित किया। सितोन सितारे से सार्थक व लक्की ने एक-एक गोल किए। इस मौके पर तामेश्वर आर्य, आलोक चारू, जगमोहन सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र रावत और अनिल गुसाईं आदि शामिल रहे।