फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Only the doctors who are on rotation in the district hospital will be posted permanently.

Pauri News: जिला अस्पताल में रोटेशन पर पहुंचे डाॅक्टर ही होंगे स्थायी रूप से तैनात

Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Only the doctors who are on rotation in the district hospital will be posted permanently.
पौड़ी। जिला अस्पताल पौड़ी में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य निदेशक डॉ. हरीश चंद मर्तोलिया ने कहा कि अस्पताल में रोटेशन पर भेजे गए चिकित्सकों को स्थायी तैनाती दी जाएगी। कहा कि इस संबंध में उच्च स्तरीय कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन

बुधवार को विभागीय निदेशक डॉ. मर्ताेलिया ने कहा कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त संख्या है। कहा कि रोटेशन के आधार पर जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर मौजूद हैं। रोटेशन पर आए चिकित्सकों को अस्पताल में स्थायी तौर पर तैनात किए जाने की भी प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने अस्पताल में उपकरणों, दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस, पेयजल व बिजली आदि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में ब्लड बैंक यूनिट को शीघ्र संचालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने व्यापार सभा के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था समेत विभिन्न कार्यों के लिए 12 पीआरडी स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. अनिल नेगी, सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed