{"_id":"bd48f745ebbce0b69c5de625d3d417f3","slug":"one-student-two-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमात्र छात्र को पढ़ा रहीं दो शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमात्र छात्र को पढ़ा रहीं दो शिक्षिकाएं
पौड़ी
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में जहां एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में कई विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ हैं वहीं कुछ विद्यालय ऐसे हैं जिनमें अध्ययनरत छात्रों की संख्या पर शिक्षकों की संख्या भारी पढ़ रही है। ऐसे विद्यालयों मेें द्वारीखाल ब्लाक का राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गहड़ भी शामिल है। इस विद्यालय में पढ़ रहे एकमात्र छात्र को पढ़ाने के लिए विभाग ने दो शिक्षिकाएं तैनात की हुई हैं।
डीईओ के निरीक्षण में बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापिका भी अनुपस्थित पाई गई।
पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग पर सतपुली से गुमखाल के बीच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गहड़ को 90 के दशक में गहड़ और बैरगांव के लिए खोला गया था, लेकिन इन गांवों के बच्चे समीपवर्ती प्राथमिक विद्यालय कोटलमल्ला में पढ़ते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इस विद्यालय में दो शिक्षिकाओं और एक भोजन माता को तैनात किया गया है। विद्यालय का भवन भी ठीक हालत में है। इस विद्यालय में कमी है तो सिर्फ विद्यार्थियों की। वर्तमान में विद्यालय में केवल एक छात्र तीसरी कक्षा में पढ़ रहा है जो कि स्कूल की भोजनमाता का रिश्तेदार है।
स्कूल को बंद करने के निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कुंवर सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय, गहड़ में मात्र एक छात्र होने के कारण इसे बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के वेतन को रोकने का आदेश भी दिया है। डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि यहां के एकमात्र विद्यार्थी को नजदीक के दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों शिक्षकाओं को शिक्षकों की कमी से जूझ रहे अन्य स्कूलों में भेजा जाएगा।