फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   One more died during treatment after bus accident

Pauri News: बस हादसे में उपचार के दौरान एक और की मौत

Thu, 13 Feb 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 13 Feb 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
One more died during treatment after bus accident
मृतकों की संख्या हुई सात, ग्रामीणों ने मंत्री व विधायक पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

पौड़ी। पौड़ी बस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। हादसे में अब मरने वालों की संख्या सात हो गई है, जबकि घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री व पौड़ी विधायक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
पौड़ी-सत्यखाल- देहलचौरी मोटर मार्ग पर बीते 12 जनवरी को एक बस हादसा हुआ था। जीएमओयू लि. की बस पौड़ी से देहलचौरी जाते समय दोपहर करीब तीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि उपचार के दौरान दूसरे दिन एक और व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीण व इडवालस्यूं विकास समिति के अध्यक्ष भास्कर बहुगुणा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल बहेली गांव निवासी कुंवर सिंह बिष्ट (65) की भी मौत हो गई है। जैलीग्रांट अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बीती 10 फरवरी को अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि इसी हादसे में ओणी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह रावत (50) इंद्रेश अस्पताल देहरादून व जुकंडी गांव निवासी आकांक्षा (18) एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं। बहुगुणा ने कहा कि एक माह बीतने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से हादसे वाली जगह पर क्रश बैरियर व सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि क्रश बैरियर लगाने के लिए लोनिवि को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed