{"_id":"65c206815257152e880f2387","slug":"old-house-razed-to-the-ground-due-to-rain-in-bah-bazar-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-103832-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बाह बाजार में बारिश से पुराना मकान हुआ जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बाह बाजार में बारिश से पुराना मकान हुआ जमींदोज
विज्ञापन
देवप्रयाग नगर के बाह बाजार में सोमवार रात भारी बारिश से एक पुराना मकान ढह गया। मकान पुराना होने के कारण उसमें कोई नहीं रहता था। इस दौरान मकान का मलबा सीवेज लाइन के ऊपर गिरने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गंदगी अलकनंदा में गिर रही है।
नगर के पौड़ी जिला स्थित वार्ड चार में सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक मकान भारी बारिश से जमींदोज हो गया। इससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी बाह बाजार जगमोहन रमोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मकान पुराना होने से जागीरदार परिवार द्वारा इसको कुछ समय पहले छोड़ दिया गया था, जिससे जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। मगर इसका मलबा सीवेज लाइन के सपोर्ट ब्रिज पर गिरने से वह ध्वस्त हो गया, जिससे सीवेज अलकनंदा में गिरने लगा है। पुलिस की ओर से इस बाबत नगर पालिका सहित मकान मालिकों को सूचना दे दी गई है। संवाद