फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Officers and employees honored

Pauri News: अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Sat, 23 Nov 2024 10:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees honored

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड एकेश्वर के ब्लाॅक प्रमुख नीरज पांथरी की ओर से ब्लाॅक सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तर से लेकर ब्लाॅक स्तरीय सहित विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में अहम योगदान देने वाले 120 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।



शनिवार को ब्लाॅक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी गिरीश गुणवंत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इस कड़ी के कमजोर पड़ने पर विकास की रफ्तार प्रभावित होती है। वहीं इस कड़ी के मजबूत होने पर विकास योजनाएं तेजी से साकार रूप लेती हैं। ब्लाॅक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने बताया कि पांच साल के कार्यकाल में जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर व धरातल पर कार्य करने वाले हर अधिकारी-कर्मचारी का विशेष सहयोग मिला है। वह इस विकास यात्रा में विकास के सारथी रहे। कहा, नया ब्लाॅक कार्यालय भवन, मंच व मैदान निर्माण, एकेश्वर-भूमियाडांडा पेयजल पंपिंग योजना, ज्वाल्पा-नौगांवखाल पेयजल पंपिंग योजना सहित अनेक विकास योजनाएं इस कार्यकाल की उपलब्धियों में शामिल रही हैं। समारोह में मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, ईई लोनिवि पाबौ केएस नेगी, ईई जल संस्थान पौड़ी एसके राय, एबीडीओ एकेश्वर गौतम कुमार, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी सतपुली इंदू गोदियाल, एई सिंचाई संदीप मौर्य, एई विद्युत मुकेश कुमार, एई जल निगम एनके सती, आरपी बुड़ाकोटी, एडीओ पंचायत अरुण, प्रवक्ता गणित जीआईसी नौगांवखाल संजीव थपलियाल, प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी नौगांवखाल महेंद्र रौतेला, प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी श्रीकोटखाल संजय रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी नौगांवखाल डाॅ. आकाश रावत सहित 120 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश शाह ने किया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को कर चुके है सम्मानित

ब्लाॅक प्रमुख पांथरी ने सात नवंबर को ब्लाॅक के त्रि-स्तरीय जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इनमें ब्लाॅक के 82 ग्राम प्रधान, 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य व 2 जिला पंचायत सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed